राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज में शामिल हुई लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू , महामहिम के प्रति जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखण्ड पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाकुलिया क्षेत्र की पर्यावरण संरक्षक पद्मश्री जमुना टुडू को राजभवन रांची में रात्री भोज पर आमंत्रित किया था. जिसके बाद जमुना टुडू राष्ट्रपति के साथ रात्री भोज में शामिल हुई. अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने बताया कि मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि देश के एक आदिवासी समाज से एक साधारण महिला देश के राष्ट्रपति बनी है और मुझे उनके साथ भोजन करने का सौभाग्य मिला है. इनके अलावा राज्यों के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णनन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा के सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और बहुत सारे पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित सभी साथियों के साथ मिलने जुलने का अवसर मिला है. उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए इस समारोह में उन्हें बुलाकर उनकी मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है. इसके लिए पद्मश्री जमुना टुडू ने राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट की.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी