चाकुलिया में हाथी के हमले से घायल का हालचाल लेने पहुंचे आजसू नेता, की आर्थिक मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत स्थित सांपधरा गांव निवासी 45 वर्षीय मोतीलाल महतो को जंगली हाथी ने पटक कर जख्मी कर दिया था. इसकी सूचना पाकर रविवार को आजसू पार्टी के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनीभूषण महतो घायल मोतीलाल महतो का हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान फनीभूषण महतो ने घायल  के परिजनों को आर्थिक सहयोग देकर मदद किया और आगे भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. साथ ही परिजनों को आश्वासन देते हुए फर्स्ट विभाग से बात कर मुआवजा की राशि दिलाने की बात कही. दूसरी और बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा पंचायत स्थित राणा टोला निवासी गौर हरी राणा के श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतक के परिजनों को सहयोग किया. इस मौके पर ग्राम प्रधान दशरथ नायक, जयंत महतो, नवीन महतो, शशि लोहार, अंकन महतो, जदू नायक आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी