चाकुलिया : टोटेमिक कुड़मी समाज ने जनसभा के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन, कुड़मी को एसटी तथा कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाक बंगला परिसर से रविवार को टोटेमिक कुड़मी, कुर्मी समाज ने कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर घघर घेरा सह विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम डाक बंगला से गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली गई. इस रैली में प्रखंड के कुर्मी समाज की महिला एवं पुरुष हजारों की संख्या में शामिल हुए. यह रैली मुख्य बाजार पथ होते हुए बिरसा चौक पहुंची. यहां पर भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. वहां से रैली धर्मशाला रोड होते हुए डाकबंगला पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. यह सभा झारखंड आंदोलनकारी हरि शंकर महतो की अध्यक्षता में शुरू हुई. सभा का संचालन सपन कुमार महतो ने किया.

सभा के पूर्व झारखंड आंदोलनकारियों को पिला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. रैली का नेतृत्व समाज के मुख्य संरक्षक शीतल ओहदार और मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा की जब तक जिंदा रहेगें तब तक कुर्मी को एसटी बनाने के लिए लड़ते रहेंगे. आदिवासी समाज मेरा पुतला न जलाकर जब हम मर जायेंगे तो मुझे जलाना. इन्होंने कहा की सूर्य सिंह बेसरा या तो कुर्मी को आदिवासी बनाएंगे या तो हम कुर्मी बन जायेंगे. हम रहे ना रहे एक इतिहास तो होता, झारखंड के मानचित्र में मेरा नाम तो होगा. मुख्य संरक्षक शीतल ओहदार ने कहा की हम लोगों की लड़ाई है कुर्मी को एसटी में शामिल करने की. समाज को एकजुट करना है. इसके अलावा कोई दूसरा बात नहीं करना है. उन्होंने कहा को 29 अक्टूबर को रांची में आक्रोश महारैली होगा और 29 नवंबर को पूरे झारखंड में 72 घंटा का हुड़का जाम होगा. इस मौके पर हरमोहन महतो, अमित महतो प्रोफेसर भुवनेश्वर महतो, हरि शंकर महतो, कोकिल चंद्र महतो, स्वपन कुमार महतो, मनोरंजन महतो, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, भूषण महतो, बादल महतो, नरेंद्र नाथ महतो, खुदीराम महतो, अनिल महतो, घनश्याम महतो, किशोरी मोहन महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी