चाकुलिया : इस्कॉन मंदिर निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन , अजित ग्वाला ने किया है भूमि दान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के बिरदोह पंचायत स्थित रघुनाथपुर वासियों के सहयोग से इस्कॉन मंदिर सह गुरूकुल आश्रम का निर्माण हेतु शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया. इस दौरान भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक समीर मोहंती ने शामिल होकर के इस्कॉन मंदिर सह गुरूकुल आश्रम का नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया. यह कार्यक्रम राधेश माधव दास के निर्देशन में क्षेत्र के समाजसेवी राहुल षाडंगी, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, फनीभूषण महतो और भी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. इस मंदिर निर्माण के लिए गांव के ही अजित ग्वाला ने अपने नाम की 33 डिसमिल जमीन दान की है. इस अवसर पर स्थानीय लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला. विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब बहुत ही जल्द श्री राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा और लोग उनकी सेवा और दर्शन करके भगवत प्रेम प्राप्त करेंगे. इस मौके पर आयोजक भक्त मंडली विजय पातर, सपन पातर, तरणी महतो, तरूण महतो, रोहीत पातर, हेमंत सिंह, रासबिहारी महतो, नरेन्द्र नाथ गोप, ऋतुराज ग्वाला, खोकन पातर, अकिल ग्वाला, दिलीप ग्वाला समेत अनेक महिला-पुरुष उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी