धालभूमगढ़ के लोयला स्कूल में दीवार तोड़ घुसा जंगली हाथियों का झुण्ड , आग लगा कर भगाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ प्रखंड के चोइरा स्थित लोयला स्कूल परिसर में शुक्रवार को 10 जंगली हाथीयो का झुण्ड  स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल के अंदर प्रवेश कर गया. लोयला स्कूल परिसर काफी बड़ा है और इसमें विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगे हैं. हाथियों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर स्थित जंगल में आग लगा दी. जंगल में आग तेजी से फैलने लगी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इसके बाद दो दमकल पहुंचे और वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. जानकारी के मुताबिक फिलहाल विद्यालय में बच्चे नहीं हैं. विद्यालय के आस-पास के गांव के ग्रामीण हाथियों के कारण दहशत में हैं. जानकारी हो कि यह विद्यालय हाईवे 18 और रेलवे लाइन के बीच में है. विद्यालय के आसपास साल के घने जंगल हैं. इन जंगलों में अक्सर जंगली हाथी आते रहते हैं. यह इलाका चाकुलिया वन क्षेत्र के नरसिंहगढ़ वन परिसर अंतर्गत आता है. इस संबंध में चाकुलिया के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम हाथी भगाने में जुटी हुई है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी