बहरागोड़ा चाकुलिया रोड पर अज्ञात वाहन के धक्के से बैल की मौत,विधायक समीर ने किया आर्थिक सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा चाकुलिया मुख्य सड़क पर बरसोल थाना अंतर्गत पाथरा के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक बैल की मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विधायक ने बैल के मालिक निशित दीगार को आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने किसान को चाकुलिया की गौशाला से एक जोड़ा बैल दिलवाने का भरोसा दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को 2 घंटा तक जाम रखा. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था की  प्रशासन मृत बैल को यहां से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. इसके बाद सड़क को जाम से मुक्त करेंगे.

सूचना पाकर बरसोल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. जानकारी हो कि इस सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से लगातार घटनाएं होती हैं. ग्रामीण भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं. परंतु इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. इस सड़क पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं. इस पर विधायक समीर मोहंती ने कहा पिछले दिनों की डीसी से संपर्क करके दिन के समय इस सड़क पर भारी वाहन बंद करने को लेकर अवगत करवाया गया था. उन्होंने कहा की आज भी डीसी से इस बारे में बात हुई है. दो-चार दिनों में भारी वाहन चलने का समस्या के बारे में निदान होगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी