बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा +2 हाई स्कूल के मैट्रिक तथा इंटर के टॉपर को सम्मानित हेतु रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उक्त समारोह खंडामौदा पंचायत मंडप में उत्कल सम्मेलनी तारापद षड़ंगी पाठागार द्वारा आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षड़ंगी, विशिष्ट अतिथि मुखिया पंचानन मुंडा तथा सम्मानीय अतिथि के रूप में आसिष कुमार मिश्रा, रामरंजन बेरा शामिल हुए. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी ने खंडामौदा +2 हाई स्कूल के मैट्रिक में विद्यालय टॉपर जसबंत बेरा तथा +2 विज्ञान के चौथा जिला टॉपर सह अनुमंडल टॉपर को अंगवस्त्र, भागवत गीता, बेग, डायरी, कलम सह अन्य पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया. डॉक्टर षड़ंगी ने कहा कि हमारे खंडामौदा +2 हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हर वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त करते आ रहे हैं. उक्त विद्यालय सुरु से ही बड़े बड़े ऑफसरों को तैयार किया है. विद्यालय में पढ़कर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, लेखक व शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं. डॉक्टर षड़ंगी ने दोनों विद्यार्थियों को कहा कि आगे अच्छे से पढ़ाई करके बड़े ऑफिसर बने तथा गांव और माता पिता के नाम रोशन करें. मंच का संचालन मनोरंजन गिरी ने किया. इस मौके पर उप मुखिया तनुश्री मंडल, पूर्व उप मुखिया शशांक शेखर पाल, ज्योत्स्ना मई बेरा, विजय रथ, हरिपद पाल, बनमाली बेरा, रतिकांत शीट, मोतीलाल महापात्र, चंद्रशेखर आचार्य, भास्कर बारीक, ब्रह्मानंद पाल, रामरंजन बेज, श्यामशुन्दर बारीक आदि उपस्थित थे.










