बहरागोड़ा : भुतिया में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का दही महोत्सव के साथ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरगोड़ा प्रखंड के भूतिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का रविवार को दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया. स्थानीय कीर्तन मंडली व बेंड बाजा के साथ कीर्तन मंडली द्वारा मंडप से पुजारी द्वारा दही  हंडी लेकर गांव का भ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दही  हंडी को घुमाया गया. हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया. ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दही  हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है. इस दौरान हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. शाम को लीला कीर्तन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. कमेटी द्वारा बताया गया कि कल सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम अंतर्गत प्रदीप पाल वह उनकी पूरी टीम द्वारा भजन कीर्तन आयोजित की जाएगी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी