जादूगोड़ा से जम्मू के वैष्णो देवी दर्शन को गई महिला का निधन श्राइन बोर्ड की देखरेख में शव को एयर फ्लाइट से भेजा जा रहा रांची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर से जम्मू के माता वैष्णो देवी दर्शन को गई जादूगोड़ा की महिला का मंदिर पहुंचने से पहले ही निधन हो गया। अब श्राइन बोर्ड की देखरेख में शव को एयर फ्लाइट से रांची भेजा जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे।

प्राप्त समाचारों के अनुसार  मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाली जमुना देवी अपनी जादूगोड़ा की रहने वाली जुड़वा बहन गंगा देवी एवं रांची में विवाहित बेटी, दामाद और समधन के साथ  माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए चार दिन पूर्व ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना हुईं। कटरा पहुंचने के बाद सभी ने पैदल ही माता के मंदिर के लिए प्रस्थान किया। वैष्णो माता के मंदिर के दो किलोमीटर पूर्व अचानक जादूगोड़ा की रहने वाली गंगा देवी के सिर में चक्कर आया और वह बीच रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गई। रास्ते के रेस्क्यू टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन मौके पर ही पचास वर्षीय गंगा देवी का निधन हो गया। यात्रा में चार महिलाएं और एक पुरुष थे। निधन के बाद साथ गए लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।

इसके बाद रेस्क्यू टीम उन लोगों को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यालय ले गई। श्राइन बोर्ड के लोगों ने शव को अपने कब्जे में लेकर कटरा भेजा और उसके बाद श्राइन बोर्ड के द्वारा शव को एयर फ्लाइट से रांची भेजने की तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को 11 बजे दिल्ली से एयर फ्लाइट से गंगा देवी का पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा। उसके बाद सड़क मार्ग  से जमशेदपुर होते हुए जादूगोड़ा लाकर उनका अंतिम संस्कार किया जायगा l  भाजपा नेता विकास सिंह शोकाकुल परिवार के घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए हर विकट परिस्थिति में साथ रहने की बात कही। गंगा देवी की तीन पुत्री है और तीनों विवाह हो चुका है। गंगा देवी के पति अर्जुन शर्मा यूसिल जादूगोड़ा माइंस में  कार्यरत हैं । गंगा देवी का मायका मानगो गुरुद्वारा रोड‌ में है ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी