चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोल पंचायत स्थित जीरापाड़ा में पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक किया. इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कुचियाशोल पंचायत में आगामी 18 जून रविवार को होने वाली सुझाव यात्रा के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ एक आवश्यक तैयारी बैठक की. इस बैठक में ग्रामीणों से चर्चा कर इसकी रूपरेखा तय की गई. कुणाल षाडंगी के विधायक कार्यकाल में कुचियासोल पंचायत में जो कार्य किए गए हैं उनकी भी चर्चा की गई. साथ ही ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी. ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पेयजल की बहुत समस्या है व ज्यादातर लोग स्कूल में लगे एक डीप बोरिंग के भरोसे है. कुणाल षाडंगी ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए तत्काल पेयजल विभाग के वरीय अभियंता सुनील दत्त से जल्द गांव में पानी की समस्या के निदान हेतु फोन पर बात की. ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां बिजली बिल को लेकर बहुत सारी समस्याएं है. उनके बिजली का बिल समय पर नही आकर एक साथ बहुत ज्यादा आता है. ग्रामीणों ने कुणाल षाडंगी से शिकायत करते हुए कहा कि गांव में अधिकतर लोग रोज कमाने खाने वाले हैं तो बिजली का इतना बिल वे एक साथ कैसे चुका पाएंगे. कुणाल षाडंगी ने इस समस्या के निदान हेतु बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बातचीत की तथा बिजली बिल में जो अनियमिता हुई है उसमें सुधार हेतु पंचायत स्तर पर एक कैंप का आयोजन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा की ग्रामीणों को बिजली से जुडी समस्याओं की निदान के लिए इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाना पडे. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया कि पंचायत में जल्द ही शिविर आयोजित होगा. साथ ही मौके पर उपस्थित दृष्टिहीन व दिव्यांग साथियो को कुणाल ने जल्द ही स्मार्ट स्टिक व व्हील चेयर देने की बात कही. इस मौके पर स्वपन महतो, भरत पात्रा, लखींदर कपाट, चुनुरथ राणा, लालटू राणा, सनातन राणा, गौतम नाय, कन्हाई नायक, पालूराम हेंब्रम, दिलीप महतो, परितोष महतो, विजय महतो, बरेन महतो, रामानंद गोस्वामी, प्रदीप गिरी, कुना महतो आदि उपस्थित थे.










