बहरागोड़ा : पाटपुर पंचायत भवन में जेएसएलपीएस की ओर से कौशल विकास पर एक दिवसीय कैम्प आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाटपुर पंचायत भवन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल विकास पर एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत जेएसएलपीएस को प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सूमी मार्डी, पाटपुर पंचायत की मुखिया झूमा रानी नायक और जिला समन्वयक रोहित राज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जेएसएलपीएस द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रखंड स्तरीय मोबिलाइजेशन कैंप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वधान में किया गया. इस योजना का उद्देश्य गरीब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उनको रोजगार से जोड़ना है. जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से जिला समन्वयक रोहित राज द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना कार्यक्रम ग्रामीण गरीब युवाओं की रोजगार की जरूरतों को पूरा करता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीडीयू जीकेवाई योजना में होने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें निष्पादित करना है. इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी सहयोग करे ताकि योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद युवाएं लाभांवित हो सके. यह योजना  18-35 उम्र सीमा के युवक- युवतियां के लिए एक अवसर प्रदान करता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटपुर पंचायत की मुखिया झूमा रानी नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सारे युवाएं हैं जो बेरोजगार हैं. जरूरत है आज वैसे इच्छुक युवाओं को इस योजना का लाभ लेना चाहिए. सरकार कटिबद्ध है और सबको सरकारी नौकरी देना भी मुमकिन नहीं है. इसलिए सरकार कौशल विकास से युवाओं को जोड़कर उनको हुनरमंद बना कर उनके भविष्य को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है. इस कैंप में विभिन्न गांव के लगभग 30-40 युवक- युवतियों ने भाग लिया.

और पढ़ें