दुमका के मसानजोर डैम में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत एक शव बरामद दो लापता तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है जहाँ मसानजोर डैम के पानी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है . प्राप्त समाचारों के अनुसार पूरा परिवार हर दिन की तरह आज भी डैम में नहाने गया था . जहाँ एक साथ डूबने से पिता रणजीत पुजहर  ,पुत्र और पुत्री की मौत हो गयी है. जैसे ही इन लोगों के डूबने की सूचना आस -पास के ग्रामीणों को मिली तुरंत मछुआरों का एक दल पानी में उतर गया और डूबने वालों की तलाश शुरू कर दी मगर दो घंटो की मशक्कत के बाद भी किसी का पता नहीं चला . इसके बाद स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस घत्स्थल पर पहुंची और बचाव दल को सूचना देकर बुलाया . इसके बाद बचाव दल और मछुआरों के संयुक्त प्रयास से रंजीत पुजहर की पुत्री का पानी में तैरता शव बरामद कर लिया गया है. वहीँ पिता -पुत्र के शव की तलाश जारी है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी