झामुमो के नेता राजू गिरी को झारखण्ड गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर चाकुलिया समेत पूरे जिले के गौड़ समाज में हर्ष का माहौल है .
मुख्यमंत्री द्वारा किये गए इस कार्य के लिए संपूर्ण मानवता कल्याण संघ एवं गौ समाज के पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, पोटका, पटमदा बहरागोड़ा विधानसभा के लाखों गौर लोगों ने दिशम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को धन्यवाद दिया है. बताया गया कि राजू गीरि को इतने बड़े पद के लिए चुने जाने पर पूरे कोल्हान का गौर समाज गौरान्वित है. यह बहुत खुशी की बात है की गुरुजी, मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने सोचा कि गौर जाति के लोग भी गौ सेवा के लिए भी कुछ कर रहे है. इससे हम लोग सभी उनके आभारी रहेंगे. हम सभी लोगों के लिए कि अच्छी की बात है कि सरकार अब हम लोगों के बारे में सोच रही है की गौर जाति के लिए भी कुछ करना है. बताया गया कि श्री कृष्ण के वंशज होने के नाते इस समुदाय के लोग गौ माता को बहुत ही पवित्र मानते हैं. गौ माता को गौ सेवा करने के लिए गौर जाती की मुख्य भूमिका है. गोमय पवित्र है. गौमाता का पेशाब, गोबर से लेकर हर सारी चीज को पवित्र माना जाता है. इसमें हम लोगों का पूजा पाठ विधि विधान संस्कार के साथ गौमाता का साथ अति आवश्यक है. जन्म से मृत्यु तक गौ माता का पवित्रता होती है. गौ माता का सेवा करना ही हम लोगों के लिए मुख्य सेवा है. इसीलिए गौर जाति के साथ गौ माता को जोड़ा गया है. इस मौके पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, तरुण बेरा, दीनबंधु बारीक, भोला बेरा, बिमल बारीक, आसीस कुमार,परितोष बारीक, तूफान बारीक आदि सभी लोगों ने मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री को धन्यवाद दिया.










