बहरागोड़ा के कोसाफलिया गाँव में डॉ गोस्वामी ने किया जनसंपर्क शहीद गणेश हंसदा के परिजनों से भी मिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गाँव में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गलवान घाटी में शहीद हुए शहीद गणेश हाँसदा के परिजनों से मिले. इस दौरान संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत डॉ गोस्वामी ने शहीद गणेश हाँसदा के पिता सुकदा हाँसदा तथा उनके भाई दिनेश हाँसदा को मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक भेंट किया. डॉ  गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के ये 9 वर्ष सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति समर्पित के वर्ष रहे. गांव, गरीब, किसान, मजदूर , महिलाओं तथा युवाओं के उन्नयन के लिए मोदी सरकार ने अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनायें चला रही है. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत एवं खुशहाल भारत का निर्माण हो रहा है. देश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने शहीद गणेश हाँसदा के पिता सुकदा हाँसदा से 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु समर्थन समर्थन मांगा. ज्ञात हो की भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जन सम्पर्क अभियान के तहत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों कं 50 विशिष्ट व्यक्तियों से डॉ  गोस्वामी उनके घर जाकर मिल चुके हैं. इस मौके पर श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी , विश्वनाथ सोरेन, करण किस्कू, दुर्गा पद गिरि, शुभेन्दु पात्र आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी