चाकुलिया के जयनगर गांव में कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा आरम्भ उमड़ा जनसैलाब विधायक संजीव और समीर भी पहुंचे पूजा स्थल क्षेत्र की समृद्धि की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा परंपरा के मुताबिक जयनगर के प्रधान सोमाई मांडी के घर में पूजा-अर्चना कर शुरू हुई. पुजारी सहदेव नायेक ने रीति रिवाज पूर्ण पूजा संपन्न कराई. इसके पश्चात कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा प्रारंभ हुई. पूजा के लिए सुबह से ही पहाड़ पर जन सैलाब उमड़ा. पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओड़िशा से हजारों भक्त विभिन्न वाहनों पर सवार होकर जयनगर पहुंचे और दो किमी पैदल चलकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पहाड़ पूजा की. पहाड़ के तलहटी पर नीचे मां पार्वती और पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पहाड़ के नीचे पूजा कर ग्रामीण पहाड़ी रास्ता पैदल चलकर पहाड़ की चोटी पहुंचे और भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती और पोटका विधायक संजीव सरदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ पहुंचकर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

पहाड़ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी भी जुटे थे. कन्हाईश्वर पहाड़ के नीचे पूजा कमेटी द्वारा मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी. पहाड़ पूजा करने पहुंचे लोगों ने पूजा कर मेला का भी लुफ्त उठाया. ग्रामीणों ने जमकर समान की खरीदारी की और मेला में लगे मिठाई की दुकान पहुंचकर मिठाइयां खरीदी. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने के लिए लोगों ने जमकर कटहल की खरीदारी की. लोगों का मानना है की पहाड़ पूजा के लिए ग्रामीण प्रमुख प्रसाद के रूप में कटहल चढ़ाते हैं. पूजा को लेकर मेला में खुब कटहल की दुकानें लगी थी और पूजा करने पहुंचे लोगों ने भी जमकर कटहल की खरीदारी कर कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा की. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के दुसरे दिन दुबराजपुर गांव में बड़ाघाट मेला का आयोजन किया जायेगा. वहां भी मेला कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बड़ाघाट मेला में आदिवासी समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ेगी. रात भर मेला में आदिवासी नृत्य का आयोजन किया जाएगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी