चाकुलिया प्रखंड के जयनगर गांव से सटे कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शनिवार को आजसू पार्टी के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनीभूषण महतो अपने समर्थकों के साथ पहाड़ पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. विदित हो कि प्रत्येक साल अच्छी बारिश के लिये 12 मौजा के ग्रामीण कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को करते हैं. इस दौरान आजसू नेता फनीभूषण महतो ने कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा झारखंड के साथ साथ बंगाल और ओड़िशा के लोगों के आस्था से जुड़ी पूजा है. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा क्षेत्र की धरोहर है.










