चाकुलिया में जंगली हाथियों का आतंक कोटाशमारा प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का दरवाजा तोड़कर चट कर गए चावल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित कोटाशमारा प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का दरवाजा और खिड़की को बीती रात एक जंगली हाथी ने तोड़ दिया. लेकिन जंगली हाथी रसोई घर में रखे चावल को खाने में नाकाम रहा. ज्ञात हो की चावल खाने के लिए जंगली हाथी विद्यालयों के रसोई घर को निशाना बना रहे हैं. हाथियों ने अब तक कई विद्यालयों के रसोईघर के दरवाजे तोड़कर चावल खा लिया हैं. हाथियों के डर से अब विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम होने लगी है. सूचना पाकर पंचायत के मुखिया मंजू टुडू विद्यालय पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के जंगल में कई जंगली हाथी शरण लिए हुए हैं. दिनभर हाथी जंगल में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर गांव में उत्पात मचाने लगते हैं.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी