दुमका में याद किये गए शहीद एसपी अमरजीत बलिहार पुलिस लाइन में आयोजित की गयी श्रद्धांजलि सभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड के पाकुड़ जिले में पुलिस अधीक्षक रहे स्व० अमरजीत बलिहार को उनकी पुण्यतिथि पर  दुमका पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजली सभा में पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. आज से एक वर्ष पूर्व दुमका जिले के काठीकुंड के पास जमनी और अमतल्ला गांव के बीच नक्सालियों द्वारा धोखे से किये गए एक कायरतापूर्ण हमले में एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. यह हमला तब हुआ था जब एसपी दुमका में डीआईजी प्रिया दुबे के साथ बैठक में भाग लेकर साथ पाकुड़ लौट रहे थे। वे स्कॉर्पियो में थे, जबकि सुरक्षाकर्मी बोलेरो में। दोपहर बाद तीन बजे जैसे ही उनका काफिला एक पुलिया पर पहुंचा, करीब 60-70 नक्सलियों ने चारों ओर से फायरिंग शुरू कर दी। और इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था. श्रद्धांजली सभा में सभी पुलिस कर्मियों ने दिवंगत एसपी के कार्यकाल को याद किया.

इस श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर नूर मुस्तफा अंसारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्याल विजय कुमार, परिचारी प्रवर प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी