बहरागोड़ा प्रखण्ड के केशरदा पंचायत सह मोहली गांव के अक्षय गिरी का विगत कुछ दिनों पहले बाईक से गिर कर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. वर्तमान में थोड़े स्वस्थ है लेकिन कोई भी काम कर पाने मे असमर्थ है. इस दौरान इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचे और उसके बेहतर ईलाज हेतु विधायक समीर मोहंती ने 4000 रुपए देकर आर्थिक सहयोग किया. साथ ही वहाँ उपस्थित ग्रामीणों का हाल चाल जाना और बड़े बुजुर्गों से मिल उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. सभी ने विधायक समीर मोहंती द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा की. इस मौके पर मुन्ना होता, धनंजय करुणामय, बलराम महतो, अजय गिरी, समीर दास, बापि दास, विशाल बारिक, अनंत माइति, हिमांगशु सेनापति आदि उपस्थित थे.










