सोनारी स्थित तरुण संघ में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव स्वामी शिवानंद सरस्वती गुरु रूप में पूजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर के सोनारी स्थित तरुण संघ में आज पूर्वाहन बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं के द्वारा गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया । मौके पर योगाचार्य प्रणव नाहा  ने अपने सहयोगियों के साथ अपने आराध्य गुरु श्रीमद् स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज के तस्वीर पर विधिवत पूजा अर्चना किया और  आशीर्वाद प्राप्त किया ।  तदोपरांत श्रद्धालुओं के बीच क्लब के सक्रिय पदाधिकारी उत्पल घोष ने प्रसाद का वितरण किया गया।  मौके पर काफी संख्या में तरुण संघ के पदाधिकारी , अधिकारी, एवं सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने गुरु पूर्णिमा के इस त्यौहार पारंपरिक रूप से श्रद्धा पूर्वक मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तरुण संघ के द्वारा विशेष तैयारी की गई थी । गुरु पूर्णिमा के पूजन आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से क्लब के  अधिकारी एवं सक्रिय सदस्य जिनमें मुख्य रूप से गौतम राय चौधरी , श्रीमई चक्रवर्ती,  महुआ दास ,उत्पल घोष , अनिमेष , विद्युत , चंदन , मिलन, परितोष , रमा सहिवाल ,समीर संजय , सोनाली , सुभाष , सुजीत, रक्षित का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी