चाकुलिया में स्थित प्रसिद्ध कान्हाईश्वर पहाड़ तथा बहरागोड़ा के ज्योति पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार से भेंट की. इस दौरान उन्होंने सचिव को अवगत कराते हुए कहा कि उक्त दोनों स्थल से लोगों का धार्मिक आस्था जुड़ा हुआ है. साथ ही प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकृष्ट करता है. इन स्थलों को अगर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो काफी भारी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे. इस पहल से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर तो सृजन होंगे ही, साथ ही सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी. इस दौरान सचिव ने विधायक कोआश्वस्त किया कि बहुत जल्द दोनो स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.










