जादूगोड़ा पुलिस ने बोड़ामडेरा में नष्ट किया दो अवैध महुआ शराब भट्ठी 50 किलो जावा महुआ नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कारवाई करते हुए जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा थानांतर्गत बोड़ामडेरा गाँव के समीप जंगल में संचालित दो अवैध देशी महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया . एवं करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया .

प्राप्त समाचारों के अनुसार जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली की जादूगोड़ा थानांतर्गत ग्राम बोड़ामडेरा जंगल में अवैध रूप से देशी दारू भट्ठी स्थापित कर  शराब की बड़े पैमाने पर चुलाई की जा रही है . सूचना का सत्यापन के बाद  जादूगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक रविन्द्र मुंडा एवं सशस्त्र बल के जवानों ने जाकर शराब भट्ठी पर धावा बोल दिया और पूरी भट्ठी को तहस -नहस कर दिया और बनाई गयी शराब और जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इस हफ्ते में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा की गयी ये दूसरी कारवाई है . जिसके बाद अवैध शराब विक्रेताओं में हडकंप मचा हुआ है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी