चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक किया. पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालु का तांता लगा रहा. इस दौरान सभी शिवालयों में पूजा कमेटी द्वारा बाबा का दरबार को फूलों से सजाया गया है. क्षेत्र के शिवालयों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यहां के अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. इस अवसर पर नागा बाबा मंदिर में समाजसेवी अजीत सिंह और नंदा महतो द्वारा भक्तों के बीच खीर रूपी प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान नागा बाबा मंदिर के पुजारी दिलीप पति ने बताया कि बंगाली समुदाय के लोगों का आज से सावन चढ़ेगा. इसके बाद से शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ काफी बढ़ेगी. इसके लिए प्रत्येक मंदिर में कमेटी द्वारा महिला-पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था कराई जाएगी.










