बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 20 लाभुको के बीच दुधारू गायों का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखण्ड कार्यालय के समीप प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में  मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू गाय का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल होकर 20 लाभुकों के बीच दुधारू गाय का वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि यह योजना झारखंड सरकार पशु पालन विभाग द्वारा निम्न अंशदान पर सब्सिडी मे दी जा रही है. साथ ही जिसमे मनरेगा के तहत गाय के रहने के लिए एक सेड का भी निर्माण हेतु योजना दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है. इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश साहु, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, पशुपालन पदाधिकारी राजेश कुमार, रास बिहारी साव, अरुण बारिक, मदन मन्ना, राजीव लैंका, बापि साव, झंटु प्रधान आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी