चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत स्थित सरडीहा वित्त रहित हाई स्कूल का बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने निरीक्षण के दरमियान स्कूल को 7 पंखे दिये. स्कूल के विद्यार्थियों ने विधायक से किताब, पेयजल की समस्या, खेलने के लिए फुटबॉल, बैडमिंटन की मांग की. विधायक ने उनकी मांगों को बहुत जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बबलू गिरि, कमलेश घटवारी, नंद गिरि, राजू कर्मकार, मिथुन कर, मदन राउत आदि उपस्थित थे.










