बड्शोल थाना क्षेत्र में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया इश्तेहार चस्पा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बडसोल थाना क्षेत्र के कांड संख्या 44/21 के तहत बुधवार को बरसोल पुलिस टीम द्वारा ओड़िसा जाजपुर निवासी चिरंजीवी दास पिता महेश दास व राहुल दास पिता काली दास के घर ओड़िसा के कोराई पुलिस के सहयोग से बरसोल पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में समर्पण करने का आदेश दिया गया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को आत्मसमर्पण कराने के लिए समझाया.वहीं पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर दोनों आरोपी को पकड़वाने का अपील किया है.बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि बरसोल थाना में चिरंजीवी व राहुल के विरुद्ध लूट व मारपीट के आरोप में काण्ड संख्या 44/2021 के तहत  कांड अंकित किया गया था . तब से वह फरार चल रहा है. न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार के मार्फ़त उसके आत्मसमर्पण करने के लिए उसके घर पर नोटिस चिपका कर व परिजनों और ग्रामीणों को उसे आत्मसमर्पण कराने की बात कही है. इसके बाद भी उसके समर्पण नही करने पर न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत प्रसाद, रामदेव यादव व सशस्त्र बल मौजूद थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी