जुआ एवं हब्बा – डब्बा संचालको पर कारवाई करते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने जादूगोड़ा थानान्तर्गत कुमूरमुड़ी गाँव में चल रहे शिवरात्रि मेला में छापेमारी कर हब्बा – डब्बा खेलवाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है l साथ ही नगद 34 हज़ार रूपया और हब्बा – डब्बा खेलवाने का सामान बरामद किया है l
सूत्रों के अनुसार जादूगोड़ा पुलिस को किसी ने सूचना दी थी की कुमूरमुड़ी गाँव में चल रहे शिवरात्रि मेला में डुमरिया का हब्बा – डब्बा संचालक गुलाबुदीन खुलेआम हब्बा – डब्बा खेलवा रहा है l सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार राय दल बल के साथ मेला में पहुंचे और सीधे धावा बोल दिया और हब्बा – डब्बा खेलवाते गुलबुद्दीन के साथ उसके अन्य दो साथियों को धर दबोचा और नगद सहित सभी सामान जब्त कर थाना लेकर आ गए l गिरफ्तार सभी लोगों पर जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है l










