जादूगोड़ा : कुमुरमुड़ी में शिवरात्रि मेला से हब्बा – डब्बा खेलवाते तीन गिरफ्तार 34 हज़ार नगद बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुआ एवं हब्बा – डब्बा संचालको पर कारवाई करते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने जादूगोड़ा थानान्तर्गत कुमूरमुड़ी गाँव में चल रहे शिवरात्रि मेला में छापेमारी कर हब्बा – डब्बा खेलवाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है l साथ ही नगद 34 हज़ार रूपया और हब्बा – डब्बा खेलवाने का सामान बरामद किया है l

सूत्रों के अनुसार जादूगोड़ा पुलिस को किसी ने सूचना दी थी की कुमूरमुड़ी गाँव में चल रहे शिवरात्रि मेला में डुमरिया का हब्बा – डब्बा संचालक  गुलाबुदीन खुलेआम हब्बा – डब्बा खेलवा रहा है l सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार राय दल बल के साथ मेला में पहुंचे और सीधे धावा बोल दिया और  हब्बा – डब्बा खेलवाते गुलबुद्दीन के साथ उसके अन्य दो साथियों को धर दबोचा और नगद सहित सभी सामान जब्त कर  थाना लेकर आ गए  l गिरफ्तार सभी लोगों पर जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी