भारतीय जनता पार्टी जादुगोड़ा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक केन्दाडीह लोहिया भवन में मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुचरण राजवाड़, भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, प्रखंड प्रमुख सह एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामदेव हेम्ब्रम , पूर्व प्रमुख रुपाली सवैया उपस्थित थीं l

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने कहा की वर्तमान सरकार मे जंगल राज चरम पर है l राज्य में लूट हत्या चोरी घूसखोरी और महिला अत्याचार चरम पर है l लोग त्रस्त हैं लेकिन सरकार के विधायक मंत्री मस्त है, घाटशिला विधानसभा के विधायक जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करके मेले में व्यस्त हैं और उस मेला में हब्बा डब्बा, जुआ खिलवाया जा रहा है l राज्य में विकास का काम ठप है प्रखंडों में सरकारी दफ्तरों में बिना घूस का कार्य नहीं हो रहा सूरदा माइन्स बंद हो चुकी है, एचसीएल के कारखाने बंद हो रहे हैं और विधायक पलायन रोकने का बड़ा- बड़ा दावा कर रहे हैं और उन्हीं के पार्टी के कुछ लोग बसों में लोगों को भर भर कर दूसरे राज्यों में काम के लिए ले जा रहे हैं l अवैध बालू का कारोबार पूरे उफान पर है l प्रशासन जनता से मनमर्जी रकम वसूल रहे हैं शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है l 1932 खतियान नीति को लाकर राज्य सरकार भोले-भाले आदिवासियों को बेवकूफ बना रही हैं 1932 में कोल्हान में सेटलमेंट ही नहीं हुआ था तो किस आधार पर यहां के लोगों को नियोजित कर पाएंगे अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं! भाजपा सरकार के समय में हर गांव हर गली बीहड़ों में बसे गांव में भी बिजली कनेक्शन दिया गया लेकिन वर्तमान सरकार बिजली काटने का काम कर रही है समय पर बिल नहीं देने पर भोले-भाले आदिवासियों का बिजली काट रहे हैं उन पर केस कर रहे हैं आने वाले चुनाव में वर्तमान महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को हर गांव हर गली हर बूथ में जन-जन घर-घर तक इस प्रकार की वादा खिलाफी और नाकामियों को बताने की बात कहा l कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, मंडल महामंत्री मनोज सिंह, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, एसटी मोर्चा मंडल महामंत्री राम सिंह भूमिज, वरुण सिंह भूमिज, पंचानन दास, हेमंत रजवार, बागुन केराई, चांदराय हसदा, चंदन नामाता आदि उपस्थित थे!










