अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए घाटशिला के अंचलाधिकारी ने मउभण्डार से अवैध बालू लदा एक हाइवा जब्त किया है l
प्राप्त समाचारों के अनुसार घाटशिला क्षेत्र में लगातार अवैध बालू के परिवहन की सूचना के आलोक में अंचल अधिकारी घाटशिला ने मउभण्डार में बालू लादे हाईवा को रुकवाकर जांच की इसी क्रम में जब चालक से वाहन में लदे बालू के चालान/कागजात की मांग की गई तो उसने एक ई- चालान प्रस्तुत किया वह ई – चालान 8 फरवरी का पाया गया। ऐसे में बिना वैध चालान के बालू परिवहन को लेकर अंचल अधिकारी, घाटशिला द्वारा वाहन जब्त करते हुए अग्रतर कारवाई के लिए मउभण्डार ओ.पी के सुपुर्द किया गया है।
अंचल अधिकारी ने बताया की अवैध खनन के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा l










