जादूगोड़ा से लेकर सुंदरनगर की सड़को के बीच खुले हाइवा में युरेनियम टेलिंग एवं अयस्को के परिवहन के कारण सड़क पर गिरने वाले कचरे से फ़ैल रहे प्रदुषण के विरोध में जोआर संगठन के सदस्यों ने यूसिल रेयर गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और यूरेनियम अयस्क की ढुलाई को ठप्प कर दिया l इस दौरान अयस्को का परिवहन कर रही गाड़ियों को गेट पर ही रोक दिया गया l
जोआर के अध्यक्ष घनश्याम बिरुली ने बताया की विगत एक माह से जादूगोड़ा से सुंदरनगर की ओर यूरेनियम टेलिंग का परिवहन यूसिल द्वारा करवाया जा रहा है l इस दौरान कई गाड़ियाँ भाटिन , झरिया , आदि आबादी वाले गांवों के बीच से मुख्य सड़क से होकर गुजरती हैं l गाड़ियों के आवागमन के दौरान उसमे लदे कचरा को तिरपाल से से नहीं ढंका जाता है जिससे कई बार कचरा सड़क पर गिरकर हवा के मध्यम से आस -पास के गावों में फ़ैल जाता है l इस दिशा में कई बार यूसिल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करवाया गया मगर किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हुआ l तब जाकर संगठन ने रेयर गेट जाम किया है l
इधर गेट जाम की सूचना मिलते ही यूसिल प्रबंधन हरकत में आ गया तुरंत यूसिल के सुरक्षा विभाग के अधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया l मगर संगठन के लोग नहीं माने l इसके बाद यूसिल के उप -प्रबंधक ( कार्मिक ) राकेश कुमार के कक्ष में संगठन के लोगों से वार्ता की गयी और प्रबंधन ने सड़क पर फैला कचरा तुरंत साफ़ करवाने , रेयर गेट से बाज़ार गेट तक प्रतिदिन पानी का छिडकाव करवाने की मांग पर अपनी सहमति दी l जिसके बाद जाम को हटा लिया गया l
इस मौके पर जोआर के महासचिव डुमका मुर्मू , सीताराम टुडू ,मंगल सोरेन ,किसान मुर्मू ,हाड़ीराम मांझी ,सामंतो मुर्मू ,सुनाराम हंसदा उपस्थित थे l










