चक्रधरपुर के पोटका ईचिंडासाई निवासी रेल कर्मचारी के 20 वर्षीय युवती सादिया कौशर की हत्याकांड की गुत्थी चाईबासा पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में पिता और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर के पोटका ईचिंडासाई निवासी रेल कर्मचारी मोहम्मद मुस्तफा अहमद ने 8 फरवरी को रात्रि में उसकी 20 वर्षीया पुत्री सादिया कौशर किसी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही थी, यह दृश्य देखकर पिता मो. मुस्तफा ने आपा खो दिया और बेटी की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद उसे मृत समझ कर सभी डर गए. जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सोचने लगे तभी मो. मुस्तफा उसके बेटे 18 वार्षिय शेख मो. बकाश और 25 वर्षीय मो. साद ने अपने घर से 20 कदम की दूरी पर मनोज साह के बंद चार दिवारी घेराव में स्थित कुआं में शव को ईंट बांध कर फेंक दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद 9 फरवरी को मो. मुस्तफा ने अपनी बेटी सादिया कौशर की गुमशुदगी का मामला चक्रधरपुर थाना में दर्ज कराया था. साथ ही उन्होंने कई लोगों के नाम भी पुलिस को बताया था और इधर मो. मुस्तफा के परिजन वेपरवाह होकर घूमने लगे. पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि 13 फरवरी को पोटका में जहां शव फेंका गया था, उसी स्थान पर रोहित साह अपने छोटे भाई विवेक साह का श्राद्ध कर्म कर रहे थे. वहां बीच टेंट भी लगा था लोगों का आना जाना भी था. लेकिन किसी को इस बात की खबर नहीं था कि कुएं में शव है. जब श्राद्ध कर्म खत्म हो गया तो टेंट कुर्सी उठाने के क्रम में अचानक बदबू आने के बाद लोगों ने जाकर कुआं में देखा तो कुआं में सड़ी गली अवस्था में शव पड़ा हुआ दिखा. बाद में पुलिस उसे बाहर निकाला तो उस लड़की की पहचान सादिया कौशर के रूप में की गयी . बाद में पिता मोहम्मद मुस्तफा ने इसकी पुष्टि की. शव देखने के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया. बाद में देर रात पुलिस डॉग स्कॉट के माध्यम से इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी रही.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव मिलने के बाद मो. मुस्तफा ने बेटी सादिया कौशर की बलात्कार कर हत्या कर देने की लिखित शिकायत चक्रधरपुर थाना में दर्ज कराया था. इस घटना के बाद पोड़ाहाट एसडीपीओ कपिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस के टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस ने जांच बाद युवती सादिया कौशर का मोबाइल ट्रैक किया तो उसका लोकेशन उसके घर में ही पाया उसके बाद पुलिस का शक और गहराता गया. आखिर में 6 दिन बाद पूरे मामले का उद्भेदन किया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना में शामिल तीनों लोगों ने अपना अपराध कबूल लिया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा










