डीएसपी ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान लोगों को यातायात नियमो के प्रति किया जागरूक सभी थाना प्रभारी भी हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक ने मुसाबनी थाना क्षेत्रों में स्वयं सड़को पर उतरकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया l इस अभियान में मुसाबनी , डुमरिया , गुडाबाँधा , कोवाली , पोटका , जादूगोड़ा थाना प्रभारियों ने भी अपने मातहतों के साथ भागीदारी की l

सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत मोटरसाइकिल रैली के रूप में मुसाबनी  थाना से शुरू हुआ जो हल्दिपोखर , हाता , पोटका सहित सभी थाना क्षेत्रो का भ्रमण करते हुए जादूगोड़ा पहुंचा l जादूगोड़ा सिद्धू – कान्हू  चौक कर बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के गाडी चलाते हुए लोगों को रोक कर पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद ने गुलाब का फूल देकर एवं माला पहनाकर उनसे यातायात नियमो का पालन करते हुए अपने -अपने वाहनों  का परिचालन करने का आग्रह किया और उन्हें यातायात नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई l

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया की लगातार बढती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर येह अभियान चलाया जा रहा है l सड़को के बाद इस अभियान को स्कूल , कॉलेजों में बबी चलाया जायगा l अभी सिर्फ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है बाद में वाहन चेकिंग अभियान सख्ती से चलाया जायगा l

इस अभियान में पोटका के अंचल अधिकारी इम्तियाज़ अहमद ,कोवाली थाना प्रभारी ,रंजीत उरांव , पोटका थाना प्रभारी , रविन्द्र मुंडा ,जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा , गुडाबाँधा थाना प्रभारी , प्रिनन, सहित सभी थानों के कनीय पुलिस पदाधिकारी शामिल थे l

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी