आगामी होली के त्योहार को लेकर आयोजित अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक मुसाबनी थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रशेखर आज़ाद की अध्यक्षता एवं मुसाबनी की प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की उपस्थिति में संपन्न हुई l
बैठक संपन्न होने से पहले दो मिनट का मौन रखकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुसाबनी के दिवंगत अंचलाधिकारी स्व० रामनरेश सोनी को श्रद्धांजलि दी l मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर ने इस बैठक में घाटशिला अनुमंडल से आये थाना शांति समिति के सदस्यों का स्वागत किया l इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ने सभी सदस्यों से होली को शान्ति पूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुझाव मांगे l
बैठक में मुसाबनी के समाजसेवी सरदार राजू सिंह ने मुख्य बाज़ार की सफाई का मुद्दा प्रखंड विकास पदाधिकारी के सामने उठाया और कहा की सफाई से सम्बंधित सामग्रियां प्रखंड कार्यालय में बेकार पड़ी हुई हैं मगर उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है जिसके कारण बाज़ार में गंदगी का अम्बार लगता जा रहा है l इसपर बीडीओ सीमा कुमारी ने होली से पहले सफाई करवाने का आश्वाशन दिया l इसके अलावा अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री , रैश ड्राइविंग , शिक्षण संस्थानों के सामने अड्डेबाजी , होली पर हुडदंग पर रोक लगाने की मांग भी सदस्यों द्वारा की गयी l
सभी लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा की किसी भी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करवाना जितनी पुलिस की जिम्मेदारी है उतनी ही समाज के प्रबुद्ध वर्गों का भी दायित्व है l होली के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग सख्त रहेगी हुडदंगियों पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी , अवैध शराब के कई ठिकानो को ध्वस्त किया गया है होली में भी इस बात पर फोकस रहेगा l साथ ही शिक्षण संस्थानों के सामने अड्डेबाजी करने वालो की खैर नहीं है उन सभी को पहले चिन्हित किया जायगा इसके बाद उनके अभिभावकों को नोटिस भेजकर आगाह किया जायगा l यदि इतने पर भी समाधान नहीं होता है तो फिर सम्बंधित लोगों पर कानूनी कारवाई की जायगी l उन्होंने अभिभावकों से अपील किया की नाबालिग बच्चो को वाहन चलाने के लिए नहीं दें , वरना पकडे जाने पर बच्चों की जगह उनपर ही करवाई की जायगी l इसके अलावा किसी भी तरह की सूचना थाना प्रभारी को देने पर त्वरित कारवाई की जायगी l
बैठक में जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा , डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव , सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे l
वहीँ सदस्यों में उप -प्रमुख काकोली घोष , मुखिया इस्साक बाखला , केन्द्रीय शांति समिति सदस्य राधा चटर्जी , भूदेव भकत , कार्तिक हेम्ब्रम , सत्या तिवारी , लक्ष्मण चन्द्र बाग , चौधरी उमेश सिंह , सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l










