उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर के विद्यालयों में चलाया एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान , छात्र -छात्राओं को दी दुष्परिणामों की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जमशेदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने अब विद्यालयों का रुख किया है l इसके लिए सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर विभाग की टीम राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ह्यूम पाइप देवनगर, पहुंची और शिक्षको के सहयोग से विद्यालय में “ एक युद्ध नशे के विरुद्ध “ अभियान चलाया l इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी तथा मादक पदार्थों के सेवन से बचने हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच प्रोत्साहन स्वरूप पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया l

विभाग के अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया की जॉइंट एक्शन प्लान के तहत ये अभियान जमशेदपुर तथा इसके आस -पास के स्कूलों में चलाया जा रहा है इसका उद्देश्य तहत छात्र-छात्राओं को नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर उन्हें इसके इस्तेमाल से पहले ही इससे दूर कर देना है l जिससे उन्हें कभी नशामुक्ति केंद्र जाना ही नहीं पड़े l इसके लिए यह अभियान चलाया गया है जो आगे भी जारी रहेगा l

इस अभियान में अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम , झमन कुजूर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी