आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर जिला में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु डीसी विजया जाधव द्वारा उत्पाद विभाग को सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कोवाली थाना के सहयोग से कोवाली थाना अंतर्गत दत्तोबेड़ा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। मौके पर घटनास्थल से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्पिरिट, बना हुआ विभिन्न ब्रांड के नकली विदेशी शराब एवं अन्य नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियाँ बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया l इस छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार , कुमार महेंद्र देवगम सहित अन्य अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे l
जब्त सामग्रियां :
स्पिरिट- 420 लीटर रंगीन विदेशी शराब- 80 लीटर विभिन्न ब्रांड के नकली विदेशी शराब- 151.215 लीटर (17 पेटी) केरामेल- 1.25 लीटर विभिन्न ब्रांड के कॉर्क-ढक्कन- 3200 पीस QR कोड strip- 500 पीस विभिन्न ब्रांड के स्टिकर्स- 2000 पीस खाली बोतल- 1000 पीस











