पश्चिमी सिंहभूम : चक्रधरपुर पुलिस ने गांजा नगद रूपये एवं देशी कट्टा के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चक्रधरपुर-चक्रधरपुर पुलिस ने गांजा तस्करी  के विरुद्ध अभियान छेड़ते हुए 1 किलो 856 ग्राम गांजा, 1 लाख 70 हजार रुपये नगद तथा एक देशी कट्टा के साथ तीन आरोपीयों को  गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल  चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात्रि में चक्रधरपुर के गैंगखोली में मादक पदार्थ बिक्री होने की सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर एक छापामारी दल का गठन किया गया था । इसी कड़ी मे SDPO चक्रधरपुर कपील चौधरी के कुशल नेतृत्व में चक्रधरपुर थाना के पदाधिकारी एवं बलों के साथ संयुक्त छापामारी में (1) गंझू मुण्डा, उम्र 27 वर्ष, पिता बाबु मुण्डा, सा0 कुम्भा टोली एवं (2) सुरज बानरा उर्फ करिया उम्र 19 वर्ष, पिता राजेन्द्र बानरा, सा- गैंगखोली दोनों थाना चक्रधरपुर अगला जिला प सिंहभूम, चाईबासा के घर छापामारी कर अवैध गांजा एवं एक हथियार बरामद किया गया। इस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज करते हुये अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। SDPO ने यह भी बताया कि गंझू मुंडा एवं सूरज बानरा का पूर्व में भी चोरी एवं छिनतई के केस में जेल जा चुके है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी