बहरागोड़ा प्रखंड में विधिक सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी , परिसंपत्तियों का भी किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ  अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकारी-SDJM  अमित आलदा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूर  गाँव के लोगों को कानून के बारे में जानकारी नहीं होता है जिस कारण से इस तरह का शिविर प्रत्येक प्रखंड में लगाया जा रहा है। शिविर में सभी विभाग के द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाया गया था। जिसमें जेएसएलपीएस के द्वारा 117 स्वयं सहायता ग्रुप को  42950000.00 रूपये का चेक वितरण किया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत् मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना / विधवा सम्मान पेंशन योजना / निःशक्त पेंशन योजना के तहत् 24 लोगों को स्वीकृति  प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कृषि विभाग की और से 11 लोंगो को 322000.00 रूपये का केसीसी लोन वितरण किया गया। आपूर्ति विभाग की और से 14 लोगों को नया ग्रीन कार्ड वितरण किया गया एवं 7 लोगों को सोना सबरन के तहत् धोती-साड़ी वितरण किया गया। 10 सबर लोगों को बिरसा आवास योजना के तहत् स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। निर्वाचन विभाग की और से 3 बीएलओ एवं 01 सुपरवाईजर को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की और से 02 लोगों को दो दुधारू गय वितरण किया गया।

बाल विकास परियोजना की और से 04 निःशक्त को ट्राईसाईकिल 01 निःशक्त को व्हीलचेयर एंव 01 छोटा बच्चा का अन्नप्राशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की और से 05 लेागों को सेल्फ केयर कीट का वितरण किया गया। श्रम विभाग की और से 11 लोगों को पेन्ट-शर्ट का पीस एवं 01 महिला को साड़ी का वितरण किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी  जितराय मुर्मू, उप सचिव SDLAC अलंकार तामाड़िया, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीरण मजुमदार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यवान माईति, महिला पयैवेक्षिका,जेएसएलपीएस के कर्मी , आनंद कुमार साव , राजेश प्रहरज, हिमांशु नएक पारा लीगल वोलंटियर  व अन्य विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थें।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी