सदर अस्पताल में मुसाबनी की महिला का हुआ सफल ऑपरेशन गर्भाशय से निकला गया 1.5 किलो वजन का फाइब्रॉएड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदर अस्पताल जमशेदपुर में मुसाबनी प्रखंड की एक महिला के गर्भाशय का सफल ऑपरेशन करते हुए 1.5 किलो वजन के बड़े फाइब्रॉएड को निकाला गया। 40 वर्षीय महिला शिबानी भकत मुसाबनी प्रखंड के पंचायत बादिया अंतर्गत साशोडीह गांव की रहने वाली हैं । ऑपरेशन डॉ फौज़िया व एनेस्थेसिस्ट डॉ मनोज की देखरेख में 03 मार्च को हुआ। फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है एवं चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी ने चिकित्सक एवं टीम को सफल ऑपरेशन किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कुशल टीम कार्यरत है जो गरीब जनता की सेवा में लगातार तत्पर रहते हैं।

उपायुक्त विजया जाधव ने भी सदर अस्पताल के चिकित्सकों की पूरी टीम को बधाई दिया व महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उदाहरण सरकारी व्यवस्था पर लोगों के विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने ऐसे ही आम जनता की सेवा करते रहने की शुभकामनाएं सभी चिकित्सकों को दी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी