जमशेदपुर शहर रौशनी में नहाया हुआ है। टाटा संस के फाउंडर्स डे पर शहर के कई स्पॉट और पार्क में विद्युत की आकर्षक सज्जा की गई है। उपायुक्त ने टाटा संस के फाउंडर महान दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्तित्व जेएन टाटा को उनकी 184 वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की है । उपायुक्त विजया जाधव, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, कार्यपालक अभियंता राजेश रजक ने जुबली पार्क कलेक्ट्रेट के आसपास लगे मेला का आनंद लिया । इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए । जुबली पार्क तथा आसपास के इलाकों में उमड़ी भारी भीड़ में मेले को लेकर ख़ासा उत्साह है l











