पिछले दिनों कानपुर से गिरफ्तार किये गए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी वसूलने वाले दो लोगों को गोलमुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में विकास जायसवाल और प्रभुनाथ जायसवाल शामिल है. पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर चार हथियार और गोलियां बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखकर इनका एक अन्य सहयोगी आशीष मौके से फरार हो गया. वहीं एक और आरोपी सूरज पुलिस की पकड़ से बाहर है.
इस बाबत जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के ० विजय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी के गाढ़ाबासा में कन्हैया सिंह के कुछ सहयोगी मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है . सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शुभांशु जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने विकास के घर पर छापेमारी की. वहां मौजूद आशीष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. विकास और प्रभुनाथ जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस दौरान दोनों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की.
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी कन्हैया सिंह के लिए काम करते है. सभी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने और वसूलने का काम करते है और उसी के कहने पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम भी देते हैं . फरार आशीष सीतारामडेरा थाना से हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.










