चाईबासा : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भजे गए हाजी सद्दाम हुसैन के परिजनों ने कोल्हान के पुलिस उप – महानिरीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है . आरोपी बनाये गए हाजी सद्दाम हुसैन की पत्नी परवीन बानो अपने परिजनों के साथ शनिवार को चाईबासा पहुंची और एक ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की .
इस संबंध में गिरफ्तार हाजी सद्दाम हुसैन की पत्नी परवीन बानो ने कहा कि 13 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. जिस वक्त हत्या हुआ उस समय मेरे पति घर पर ही थे. जिसका सीसीटीवी फुटेज में प्रमाण है. वहीं पति का मोबाइल लोकेशन की भी जांच किया जा सकता है. इतना ही नहीं जिनका हत्या हुआ वह भी टीएमएच में गोली मारने वालों का नाम बता रहे हैं. जिनका विडियो भी हम सभी के पास है. लेकिन बिना वजह के मेरे पति को पुलिस ने झूठे आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया की आजाद नगर पुलिस मेरे पति की गिरफ्तारी पारडीह चौक से दबोच कर पकड़ा गया दिखा रही है. जबकि सत्यता यह है कि थाना प्रभारी नरेश कु मार सिन्हा ने उनको टीम भेज कर पूछताछ के बहाने मंदार मणिपुर बंगाल से जमशेदपुर बुलवाया था . इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है . जबकि पुलिस को हम सभी पूरा सहयोग कर रहे हैं. मेरा पति कपड़ा का व्यापारी है. कुछ ठेकेदारी का कार्य भी करता था. इसलिए सभी सबूतों की जांच को स्पेशल टीम का गठन किया जाये. जिससे मामले की सत्यता सामने आ सके और एक बेगुनाह को न्याय मिले .










