चक्रधरपुर थाना मे दर्ज कांड संख्या 88/2022 व SDJM PORAHAT के न्यायालय मे लंबित मामले मे झारखण्ड उच्च न्यायालय मे भी अग्रिम जमानत की अर्जी अस्वीकार होने के उपरांत किंगपिंग सिकंदर यादव फरार चल रहा हैं, इस दौरान सिकंदर यादव पर पुलिस पुरी तरह से मेहरबान रही, एवं यही कारण है कि बड़े ही आराम से अवैध लॉटरी के कारोबार के सहारे लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने मे लगा रहा, एवं बहुत कम समय के अंतराल मे सिकंदर यादव ने फ़्लैट से लेकर कीमती भूखंड जैसे कई अकूत सम्पति अर्जित करने किये . जानकारी के अनुसार SDJM पोडाहाट के न्यायालय मे लंबित मामले मे सिकंदर यादव के विरुद्ध दिनांक 7/9/2022 को पहला वारंट जारी हुआ था एवं दूसरी बार दिनांक 2/2/2023 को वारंट जारी हुआ है, इधर झारखण्ड जागरण टीम के द्वारा इस प्रकरण मे लगातार खबर जारी होने के उपरांत यह मामला जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संज्ञान मे आया, एवं उन्होंने कार्रवाई करने हेतु कई दिशा निर्देश दिये, जिसके बाद पुलिस ने भी सिकंदर यादव के ऊपर दबिश बढ़ाई, और यही कारण हैं कि वारंट रहने के बावजूद विगत दिनों मे पुरे क्षेत्र मे बेखौफ़ घूमने वाले सिकंदर यादव ने सबसे पहले अपने तीन कीमती वाहनों को ठिकाने लगाया, एवं उसके बाद चाईबासा बरकंदाज टोली स्थित अपने आवास मे ताला लगाकर फरार हो गया. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सिकंदर यादव कुछ दिनों तक शिरडी मे रहा, बताया जाता हैं कि शिरडी से लौटने के बाद सिकंदर यादव इन दिनों अपने जमशेदपुर स्थित किसी गुप्त ठिकाने मे रह रहा हैं, एवं उसे बिस्टुपुर के PJP मॉल मे भी देखे जाने की सूचना है , वहीं विश्वस्त सूत्रों से यह भी जानकारी मिली हैं कि बचने के सारे दरबाजे बंद होने के बाद अब आगामी 13 मार्च यानी सोमबार को उसके द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की संभावना हैं,इसे लेकर होली से पूर्व सिकंदर यादव चोरी-छुपे चाईबासा कोर्ट भी आया था !










