कोल्हान इंटर कॉलेज के इंटर परीक्षा देनेवाले छात्रों पर परीक्षा से वंचित होने का खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा -सरायकेला खरसावां जिले के चालियामा में संचालित कोल्हान इंटर कॉलेज कॉलेज इनदिनों प्रबंधन के लापरवाही के कारण सुर्खियों में है. इससे विद्यार्थियों का भविष्य ही चौपट हो जायेगा. कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला से सटे सरायकेला खरसावां स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा कॉलेज प्रबंधन के फर्जीवाड़े और लापरवाही के कारण इस वर्ष लगभग 800 विद्यार्थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे. कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा, जैक और शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है. कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा से कला, विज्ञान, कॉमर्स ,संकाय से लगभग 800 विद्यार्थियों का इस वर्ष परीक्षा देने के लिए इस कॉलेज से रजिस्ट्रेशन कराया गया है, लेकिन अब-तक परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है. इससे परीक्षार्थी भयभीत है.

अब संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है.इसे लेकर भाजपा नेता काबू दत्ता ने पुरे मामले को जैक के सचिव से लेकर विभागीय अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन तक भी पहुँचाने का काम किया, ताकी ससमय विद्यार्थियों को एडमिर्ट कार्ड मिल जाये ताकी वे इंटर की परीक्षा से वंचित न हो!

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी