घाटशिला : गुरुवार को सुबह के करीब 10 बजे गालूडीह में रेलवे ब्रिज पर एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. प्राप्त सूचना के अनुसार रेल पटरी के पोल संख्या -226 /17-19 के पास एक व्यक्ति सुबह पहुंचा और विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. ट्रेन के गुजरने के बाद उसका शव काफी देर तक रेलवे ट्रैक की पटरी के बीच फंसा रहा. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेल सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवा कर आगे की कारवाई में जुट गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.










