चाईबासा में ग्रामीण विकास विभाग के रोकड़पाल को एसीबी ने 50 हज़ार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा के रोकड़पाल बी टी सिंह को एसीबी की टीम ने 50 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस बारे में प्राप्त जानकारियों के अनुसार तांतनगर प्रखंड के मनहारी पंचायत के रोलाडीह गांव स्थित एक मैदान में चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए 12 लाख 46 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं. बिल पास करने के एवज में बीटी सिंह द्वारा संवेदक से 50 हजार रुपये घूस की मांग की गयी थी. शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने एसीबी से शिकायत की. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को शुक्रवार सुबह 11 बजे बीटी सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ़्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को लेकर उसके मानगो आवास के लिए रवाना हो गयी है . वहां छापेमारी करने के बाद उसे जमशेदपुर कार्यालय ले जाया जायगा जहाँ आवश्यक कारवाई की जायगी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी