चाईबासा : बिजली विभाग के किरानी को एसीबी ने किया गिरफ्तार, सिक्यूरिटी मनी वापसी के लिए मांग रहा था घूस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के किरानी  शंभु कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तारी के बाद टीम उसे चाईबासा से लेकर जमशेदपुर पहुंची जहां पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.  इस संबंध में प्राप्त समाचार के अनुसार टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी निवासी सागर हेस्सा ने एसीबी को इस सम्बन्ध में शिकायत की थी. शिकायत का सत्यापन  करने पर टीम ने उसे सही पाया और गुरुवार को रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों  गिरफ्तार कर लिया. एसीबी डीएसपी विजय महतो ने बताया कि सागर हेस्सा ने शिकायत की थी कि 10 दिसंबर 2022 को उसने सहायक विद्युत अभियंता को ग्रामीण क्षेत्र में होलर मशीन और आटा चक्की चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण गलत टैरिफ में ऑनलाइन माध्यम से 81,100 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करवा दिया था. जिसकी वापसी के लिए विभाग के कार्यालय में आवेदन दिया था. उसी रुपयों की वापसी के लिए शंभू कुमार ने 5000 रुपये रिश्वत  की मांग की थी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी