आदित्यपुर: पुलिस ने बरामद की 27 पेटी नकली शराब एक तस्कर गिरफ्तार एक फरार , मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्यपुर : अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी ने 27 पेटी अवैध नकली शराब बरामद करने में सफलता पाई है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कारवाई की है . बरामद किये गए नकली  शराब का बाजार मूल्य लगभग 2.50 लाख बताया जा रहा है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल की ओर से एक टाटा मैजिक गाड़ी आ रही है जिसमें नकली शराब का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया. टीम ने सापड़ा मोड़ के समीप से पिकअप वैन संख्या JH01DD- 6302 को रोका. जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 27 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया. कागजात मांगने पर वाहन में मौजूद चालक राजेश हेम्ब्रम एवं अन्य व्यक्ति द्वारा दिखाने से असमर्थता जाहिर की गई. पूछताछ के क्रम में चालक भाग निकला, जबकि खलासी  गोपाल जोंको को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस ने विधिवत रूप से वाहन एवं उसमें लदे नकली शराब को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए खलासी  द्वारा बताया गया कि उक्त नकली शराब को खरसावां ले जाया जा रहा था. फिलहाल पूछताछ के बाद उप चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावे एएसआई अभिषेक कुमार, राजू राणा, सुमन सौरभ, विकास कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी