आदिवासी हो समाज ने गुडरूबासा में आयोजित की पूजा समाज के लोग हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी आदिम सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण एवं मजबूती को लेकर  आदिवासी हो समाज ग्राम सभा गुडरूबासा के तत्वाधान में वर्षों पुरानी आदिवासियों के पवित्र पूजा स्थल परिसर में पहुंचकर, आदिवासी हो समाज के पुजारी ( दियूरी ) रेंगों सुंडी और सदस्य संजय समद  के नेतृत्व में पारंपरिक पूजा स्थल के संरक्षण और पहचान हेतु आदिवासी जाहेरा पूजा स्थल का बोर्ड लगाया गया और ग्राम वासियों को उसकी महत्ता के बारे में शिक्षित करते हुए जागरूक किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण लोगों को यह बताया गया कि आधुनिकता  और शहरीकरण की अंधी दौड़ में हमारी बहुत ही उन्नत आदिवासी सभ्यता और संस्कृति धीरे-धीरे कमजोर हो रही है जो चिंता का विषय है इसे संरक्षित करने के लिए आदिवासी युवा वर्ग को आगे आना होगा । इस कार्य को आगे बढ़ाने हेतु हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षित एवं जागरूक हो कर आगे आना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी पुरानी सभ्यता संस्कृति की सही जानकारी मिल सके । इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में गुडरूबासा ग्राम की महिलाएं और और पुरुष शामिल हुए।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी