आजसू नेता ने की ग्रामीण के श्राद्ध कर्म में आर्थिक मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा पंचायत अंतर्गत रुपुषकुंडी गांव में एक नायक परिवार के पिता पुत्र के निधन की सूचना पाकर रविवार को आजसू के बहरागोड़ा  विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान आजसू नेता फनीभूषण महतो ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों का ढांढस बढ़ाया. साथी आर्थिक सहयोग देकर मदद की. घटना के बारे में मिली जानकारी के 25 वर्षीय अनुसार तुषार नायक का दिमागी हालत ठीक नहीं था. परिजन ने उसे इलाज के लिए झाड़-फूंक का सहारा लिया और उसकी मृत्यु हो गई. मृत्यु की सूचना पाकर 2 दिन के बाद उसके पिता ठाकुरदास नायक की मौत हो गई. पिता पुत्र के मौत होने से पूरे परिवार में समस्या उत्पन्न हो गई. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेंदु महतो, ग्राम प्रधान दशरथ नायक, बासुदेव नायक, जयंत महतो, दुर्गा प्रसाद महतो, जादूनाथ नायक आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी